Swadhar Grih Yojana 2024: केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलेंगे अनेकों लाभ, पूरी जानकारी यहां 

Swadhar Grih Yojana 2024: केंद्र सरकार देश की उन सभी महिलाओं के लिए एक ऐसी कल्याणकारी योजना लेकर आई है, जिनका जीवन विषम परिस्थितियों से घिरा हुआ है। उनके पास रहने, खाने और स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक तमाम परेशानियां है। उन महिलाओं को ऐसी स्थितियों से उबारने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित सुधार गृह योजना से महिलाओं का कल्याण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े और बताये तरीके के अनुसार आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें। 

Swadhar Grih Yojana क्या है? 

केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत विषम परिस्थितियों से घिरी हुई महिला को पुनर्वास के साथ सम्मानजनक जीवन हेतु आश्रय, भोजन, स्वास्थ्य एवं आर्थिक तौर पर भी मदद किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाता है। इन महिलाओं को लाभ खासकर बेसहारा, प्राकृतिक आपदाओं में जीवित बची महिलाएं, घरेलू हिंसा और मानव तस्करी से छुड़ाई हुई या वेश्यालय से किसी तरह बच गई महिलाओं को सरकार की योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। 

स्वाधार गृह योजना का लाभ 

  • ऐसी महिलाएं जो किसी प्राकृतिक आपदा में जीवित बच गई हो, जेल से सजा काटने के बाद यह महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक सहायता संबंधित घरेलू हिंसा से परेशान होकर परिवार छोड़ने वाली महिलाएं इस योजना में आवेदन कर सकती हैं। 
  • इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को रहने खाने की संपूर्ण व्यवस्था सरकार द्वारा किया जाता है।
  • किस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं के बच्चे भी लाभ ले सकते हैं। 
  • 18 वर्ष की आयु तक की बालिकाओं को अपनी माता के साथ रहने का लाभ प्राप्त हो सकता है।

लाभार्थी महिलाओं को अतिरिक्त लाभ 

  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी को भोजन, वस्त्र, चिकित्सा सुविधाओं का प्रावधान करने का साथ अस्थाई आवासीय सुविधा भी दी जाती है। 
  • परामर्श जागरूकता सृजन एवं व्यवहार प्रशिक्षण भी दिया जाता है। 
  • महिलाओं को व्यावसायिक एवं कौशल प्रशिक्षण देने के साथ उनके आर्थिक पुनर्वास की भी कोशिश की जाती है। 
  • टेलीफोन द्वारा लाभार्थियों को सलाह भी दिया जाता है। 

Also Read: Janani Suraksha Yojana Online Apply 2024: आप गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹6000, पूरी जानकारी यहां 

योजना की पात्रता 

  • घरेलू हिंसा से प्रभावित महिला एक वर्ष तक रह सकती है। 
  • 55 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्ध महिलाओं को अधिकतम 5 वर्ष योजना का लाभ दिया जाता है जिसके बाद उन्हें वृद्ध आश्रम में भेज दिया जाता है। 
  • यदि महिला के पुत्र या पुत्री हैं, तो पुत्री को महिला अपने साथ 18 वर्ष की उम्र होने तक साथ रख सकती है। वहीं पुत्र को 8 वर्ष की उम्र होने के पश्चात बाल गृहों में भेज दिया जाता है। 
  • अन्य श्रेणी के महिलाओं को भी अधिकतम 30 वर्ष तक इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाता है।

स्वधार गृह योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • पहचान पत्र 

स्वधार योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया 

किसी भी प्रकार के हिंसा से प्रभावित महिला OSC के तहत पहुंच सकती है।

  • महिला स्वयं OSC से संपर्क कर सकती है।
  • किसी संबंधी, मित्र, स्वयंसेवक, गैर सरकारी संगठन या लोकहित प्रेरित नागरिक के द्वारा आवेदन कर सकती है। 
  • पुलिस, एंबुलेंस या अन्य आकस्मिक आपातकालीन महिला हेल्पलाइन के नंबर से भी सुधार योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। 

Also Read: Maiya Samman Yojana 4th Kist Release: मैया सम्मान योजना की अगली किस्त के रूप में मिलेंगे ₹2500

निष्कर्ष – उपरोक्त बताई गई जानकारी जरूरतमंद महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें।

Leave a Comment