New Swarnima Scheme: महिलाओं को रोजगार के लिए 2 लाख का लोन दे रही सरकार, ऐसे करें आवेदन 

New Swarnima Scheme: देश की महिलाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। जिसके तहत इस नई योजना की शुरुआत की गई, जिसका नाम New Swarnima Scheme है। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला को ₹200000 का लोन मात्र 5% की ब्याज दर से दिया जाएगा। जिससे महिला अपना स्वरोजगार कर स्वयं का और अपने परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगी। 

यदि आप एक महिला है, और इस योजना के अंतर्गत सरकार से मिल रही आर्थिक मदद से रोजगार प्रारंभ करना चाहती हैं। तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। संबंधित योजना की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

New Swarnima Scheme 2024

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा पिछड़े वर्ग की महिलाओं हेतु नई स्वर्णिमा योजना की शुरुआत की गई। जिसके तहत महिला अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकेगी इसके लिए लाभार्थी को ₹200000 तक का लोन दिया जाएगा। जिस पर लगने वाली ब्याज दर मात्र 5% होगी। 

सरकारी योजना से महिलाओं की बेरोजगारी खत्म करने के साथ उसे मुख्य धारा में लाइन का प्रयास सरकार कर रही है। जिससे उद्यमी महिला स्वयं के अलावा अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे सकेगी। 

नई स्वर्णिमा योजना के लाभ 

  • स्वरोजगार करने के लिए महिलाओं को₹200000 का लोन दिया जा सकता है। 
  • लोन पर लगने वाली ब्याज दर मात्र पांच प्रतिशत की होगी। 
  • इस योजना से महिला आत्मनिर्माण बनने के साथ-साथ समाज में अग्रणी भूमिका निभा सकेगी। 

नई स्वर्णिमा योजना की पात्रता 

  • योजना में आवेदन केवल महिलाएं ही कर सकेंगी।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक होनी चाहिए। 
  • आवेदनकर्ता महिला की वार्षिक आमदनी 3 लाख से कम होनी जरूरी है। 

Also Read: SBI XPress Credit Personal Loan Apply: 30 लाख रुपए का लोन ले एसबीआई से, वो भी मिनटो में

New Swarnima Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता 
  • 6 महीने की स्टेटमेंट 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 

New Swarnima Yojana में पंजीकरण करने की प्रक्रिया 

योजना के अंतर्गत कोई भी महिला नीचे बताये गए तरीके के अनुरूप पंजीकरण कर सकती हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी SCA कार्यालय में जाना होगा।
  • जहां संबंधित अधिकारी से मिलकर योजना की जानकारी प्राप्त करने के साथ आवेदन पत्र भी प्राप्त करें। 
  • आवेदन पत्र में अपनी समस्त जानकारी को सही से भरने के साथ आवश्यक सभी दस्तावेजों की कॉपी को संलग्न करें। 
  • पुनः सक्षम अधिकारी के पास जाकर अपने आवेदन पत्र को जमा करें। 
  • आवेदन पत्र के सही पाए जाने के पश्चात आपके बैंक खाते में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। 

Also Read: PM YASASVI Yojana 2024: ₹20,000 की स्कॉलरशिप प्राप्त करने हेतु विद्यार्थी करें आवेदन तुरंत

निष्कर्ष – उपरोक्त बताइए प्रक्रिया के अनुसार आप ₹200000 के लिए नई स्वर्णिमा योजना में आवेदन कर सकती है। उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा दी की जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, कमेंट करके अपनी अवश्य दें।

Leave a Comment