Mukhyamantri Kalyani pension Yojana 2024: प्रदेश की विधवा महिलाओं को मिलेंगे प्रतिमाह ₹600, ये हैं आवेदन की प्रतिमाह

Mukhyamantri Kalyani pension Yojana 2024: मध्य प्रदेश की विधवा महिलाओं हेतु सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना है। जिसके तहत प्रदेश की विधवा महिलाओं को प्रतिमाह ₹600 की पेंशन प्रदान की जाएगी। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाली महिला केवल मध्य प्रदेश की निवासी ही हो सकती हैं। 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनमें से लाडली महिला योजना प्रमुख है। वही इस नई मुख्यमंत्री कल्याणी योजना पेंशन योजना के तहत आर्थिक सहयोग देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

ऐसे में यदि आप भी मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी हैं, और इस योजना के अंतर्गत पेंशन पाने की पात्र है। तो इस आर्टिकल के माध्यम से कल्याणी पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए इस पोस्ट के अंत तक बने रहे। 

Mukhymantri Kalyani Pension Yojana 2024 

मध्य प्रदेश के राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं हेतु कई योजनाओं का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनका सामाजिक सशक्तिकरण करना भी है। मुख्यमंत्री कल्याणी योजना से मिलने वाली आर्थिक मदद से महिलाएं स्वयं की जरूरतो को बेहद आसानी के साथ पूरा कर सकेंगी। बता दें की योजना के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। 

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना का उद्देश्य 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह ₹600 की पेंशन दी जाएगी। जिससे उन्हें व्यक्तिगत जरूरतों की पूर्ति हेतु परिवार के किसी अन्य सदस्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके अलावा यदि कोई विधवा महिला पुनर्विवाह करती है, तो उसके लिए सरकार की तरफ से ₹200000 की अतिरिक्त सहायता राशि भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits)

राज्य की विधवा महिलाओं के लिए संचालित कल्याणी पेंशन योजना के आने को लाभ एवं विशेषताएं हैं, जिनके बारे में यहां विस्तार से बताया गया है। 

  • मध्य प्रदेश की विधवा महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 
  • कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की ऐसी महिलाएं जो दुर्भाग्यवस विधवा हो चुकी है, उन्हें सरकार द्वारा प्रतिमाह ₹600 की पेंशन प्रदान की जाएगी। 
  • आपको बता दें इस योजना के अंतर्गत पहले ₹500 प्रतिमाह देने का प्रावधान था, जिसे सरकार ने बढाकर 600 कर दिया है। 
  • पुनर्विवाह करने हेतु महिलाओं को ₹200000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। 
  • प्रदेश की विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है। 
  • पहले जहां महिलाओं को परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर करना पड़ता था, वहीँ अब व्यक्तिगत आवश्यकताओं कि पूर्ति हेतु उसे किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

Also Read:

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के लिए पात्रता (Eligibility)

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला के पास निम्नलिखित पात्रता का होना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है। 

  • आवेदनकर्ता महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी हो। 
  • मुख्यमंत्री कल्याण पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए महिला का विधवा या तलाकशुदा होना अनिवार्य है। 
  • महिला की वार्षिक आमदनी ₹100000 से कम होनी चाहिए। 
  • आवेदन करने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से मध्य में हो। 
  • किसी सरकारी पद पर या आयकर दाता न हो। 
  • विधवा महिला यदि पुनर्विवाह करती है, तो उसके बाद उसको इस पेंशन का लाभ नहीं दिया जाएगा। 
  • आवेदिका का नाम समग्र पोर्टल पर होना अनिवार्य है। 

एमपी कल्याणी पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents) 

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र 
  • विवाह प्रमाण पत्र 
  • महिला का शपथ पत्र 
  • बैंक पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • घोषणा पत्र 
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया (Application Process)

मध्य प्रदेश की ऐसी महिलाएं जो प्रदेश की स्थाई निवासी होने के साथ दुर्भाग्य वस् विधवा हो गई है। उन्हें इस योजना में आवेदन करने के लिए बताइ गयी प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा, जो इस प्रकार है। 

  • मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक महिला को अपने निवासीय क्षेत्र यानी ग्रामीण के लिए ब्लॉक पंचायत और नगरीय क्षेत्र के लिए नगर पालिका के कार्यालय में जाना होगा। 
  • जहां संबंधित अधिकारी से मिलकर योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करनी होगी। 
  • वही संबंधित अधिकारी से कल्याणी पेंशन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। 
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र में अपनी समस्त जानकारी को सही-सही भरे। 
  • आवेदन पत्र के साथ बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को भी संलग्न करना है। 
  • सही से भरे आवेदन पत्र और समस्त दस्तावेजों को एक लिफाफे में भरकर अपने संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करें। 
  • संबंधित अधिकारी को आवेदन पत्र जमा करने के पश्चात उसकी पावती अवश्य प्राप्त करें। 
  • आवेदन के सही पाए जाने पर और सत्यापित होने के बाद प्रतिमाह आपके बैंक खाते में ₹600 की राशि प्राप्त होनी शुरू हो जाएगी।
  • इस प्रकार आपका आवेदन मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न होता है।

Also Read:

निष्कर्ष – मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना 2024 की जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके अपनी बहुमूल्य अवश्य दें। इसके अलावा आप इस जानकारी को अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ जरूर साझा करें, जिससे यह जानकारी आपके साथ अन्य लोगों तक पहुंचे। 

Leave a Comment