Gogo Didi Yojana Form Apply: प्रतिमाह ₹2100 पाने के लिए महिलाएं करें आवेदन, करें आवेदन तुरंत 

Gogo Didi Yojana Form Apply: झारखंड में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजेपी द्वारा सरकार बनाने के पश्चात अपनी-अपनी योजनाओं को लागू करने की रूपरेखा बताई गई है। वहीँ झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, तो गोगो दीदी योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह ₹2100 की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए 6 अक्टूबर 2024 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। 

अगर आप झारखंड के निवासी हैं, और इस योजना में आवेदन कर प्रतिमा ₹2100 का लाभ प्राप्त करना चाहती है। तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें, जहां योजना में आवेदन, दस्तावेज और अन्य जानकारी को विस्तार से बताया गया है। 

गोगो दीदी योजना क्या है? 

झारखंड में भाजपा द्वारा सरकार बनाने का पश्चात गोगो दीदी योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को ₹2100 की राशि प्रतिमाह दी जाएगी। इस राशि को पाने की हकदार केवल झारखंड की महिलाएं होंगी। जिनकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

महिलाओं को मिलेंगे ये लाभ 

  • झारखंड की लाभार्थी महिलाओं को योजना के तहत ₹2100 की सहायता राशि प्राप्त होगी। 
  • इस राशि को लाभार्थी महिला के बैंक खाते में प्रतिमाह की 11 तारीख को ट्रांसफर किया जाएगा। 
  • इससे महिला आत्मनिर्भर होगी और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसे किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

योजना में आवेदन करने की पात्रता 

  • गोगो दीदी योजना में केवल झारखंड की महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी।
  • इस योजना का लाभ 18 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं को मिल सकेगा। 
  • परिवार की वार्षिक आमदनी ₹100000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

Also Read: दीपावली के अवसर पर इन महिलाओं को मिलेंगे ₹5500, जाने आखिर कैसे? 

गोगो दीदी योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

गोगो दीदी योजना झारखंड में आवेदन करने की प्रक्रिया 

झारखंड में सरकार बनाने के पश्चात भाजपा द्वारा इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक लाभ पहुंचाया जाएगा। जिसमें आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नवत है।

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने बूथ-अध्यक्ष से मिलकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। 
  • आवेदन पत्र को सही से भरने के साथ जरूरी दस्तावेजों की कॉपी को भी संलग्न करना होगा। 
  • सही से भरे फॉर्म को बूथ अध्यक्ष के पास जमा कराना होगा।
  • सरकार बनने के पश्चात और योजना की प्रक्रिया शुरू होते समय आवेदक को मोबाइल नंबर से संपर्क उनका बायोमैट्रिक डाटा लिया जाएगा। 
  • इसके बाद लाभार्थी महिला प्रतिमाह ₹2100 प्राप्त करने की हकदार हो जाएगी।

Also Read: PM YASASVI Yojana 2024: ₹20,000 की स्कॉलरशिप प्राप्त करने हेतु विद्यार्थी करें आवेदन तुरंत

निष्कर्ष – उपरोक्त बताई गई गोगो दीदी योजना की जानकारी आपको कैसी लगी, झारखंड में भाजपा द्वारा सरकार बनाए जाने के पश्चात ही इस योजना को लागू किया जा सकता है। उम्मीद करता हूं यह बताइ गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। कमेंट करके अपनी राय जरुर दें।

Leave a Comment