Free silai machine Yojana 2024 List: केंद्र सरकार देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फ्री सिलाई मशीन योजना का संचालन कर रही है। जिसके तहत देश के प्रत्येक राज्य में 50000 महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे महिला अपना स्वरोजगार कर परिवार के लिए योगदान कर सकती है। सिलाई मशीन से महिला अपने घर पर ही लोगों के कपड़े सिलकर आर्थिक आमदनी का जरिया बना सकती है।
अगर आप भी पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। जहां फ्री सिलाई मशीन योजना से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से बताया गया है।
फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है?
केंद्र सरकार द्वारा संचालित फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला को ₹15000 दिए जाते हैं। जिससे वह सिलाई मशीन खरीद कर अपना स्वरोजगार शुरू कर सके। जानकारी के लिए बता दें कि फ्री सिलाई मशीन योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के अंतर्गत ही है। जिसके तहत पुरुष या महिला सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। योजना के अनुसार प्रशिक्षण पूरा करने वाले लाभार्थी को ₹15000 प्रदान किए जाते हैं।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लाभ और विशेषताएं
- योजना के अंतर्गत देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- हर एक राज्य की कम से कम 50000 महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन उपलब्ध कराना है।
- गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
- महिला अपने घर से ही स्वरोजगार शुरू कर सकती है।
- सिलाई का प्रशिक्षण पुरुष भी प्राप्त कर सकते हैं और अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
Also Read: PM Ujjwala Yojana 2024: अब केवल इन महिलाओं को मिल सकेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, हुई घोषणा
मुफ्त सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता
- आवेदन करने वाली महिला भारत की स्थाई निवासी हो।
- परिवार की वार्षिक आमदनी ₹200000 से कम होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में हो।
- महिला स्वयं या परिवार में कोई अन्य सदस्य सरकारी पद पर न हो।
मुफ्त सिलाई मशीन योजना लिस्ट में अपना नाम देखें
सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त सिलाई मशीन के लिए नीचे बताये गये तरीकों के जरिए लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको पीएम विश्वकर्मा योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- मुख्य पृष्ठ पर लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर अपने आवेदन संख्या को सही-सही दर्ज करने के पश्चात कैप्चा भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक लिस्ट प्रदर्शित होगी, जहां से आप अपना नाम देख सकते हैं।
- अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो अगले लिस्ट का इंतजार करना होगा।
Also Read: Dairy Form Loan Yojana: डेयरी फार्म खोलने के लिए दे रही है सरकार ₹12,00000 का लोन, करे आवेदन
उपरोक्त बताई गई प्रक्रिया के अनुसार आप योजना की नई लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी साझा कर सकते हैं।