Pm Kisan Samman Nidhi 19th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को ₹6000 की वार्षिक सम्मान निधि दी जाती है। जिसके तहत अब तक कुल 18 किस्तों के लाभ देश के सभी किसानों को मिल चुका है। इस योजना से संबंधित एक नई खबर है जो आपके लिए काफी जरूरी हो सकती है। आपको बता दें कि यह खबर पीएम किसान योजना के अंतर्गत है, जिसकी जानकारी यहां दी जा रही है। तो आईए जानते हैं –
PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist
जैसा कि हम सभी जानते हैं इस योजना का लाभ देश के छोटे और सीमांत किसानों को सरकार द्वारा दिया जाता है। जिसके तहत 2000 की तीन किस्तों के रूप में यह राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। जिसकी अब तक कुल 18 किस्तें लाभार्थियों के खातों में जमा हो चुकी है। लेकिन अब किसान यही सोच रहे की 19वीं किस्त कब आएगी।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त
केंद्रीय सरकार द्वारा इस वर्ष की तीसरी किस्त के रूप में 25 सितंबर 2014 को लाभार्थी किसानों खाते में ₹2000 की राशि ट्रांसफर की गई। आपको बता दें कि यह राशि प्रत्येक 4 महीने के बाद लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस आधार पर योजना की अगली यानि 19वीं क़िस्त फरवरी 2025 में आ सकती है। जिसके लिए आपको कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।
Pm Kisan Samman Nidhi का लाभ
- योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को ₹6000 वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।
- जिससे किसान स्वयं की और कृषि संबंधित छोटी आवश्यकताओं को पूरा कर पाते हैं।
- योजना की राशि लाभार्थी किसान के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
- किसान मिलने वाली राशि से बीज, खाद या रसायन का इस्तेमाल कृषि के लिए करता है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता
- किसान भारत का स्थाई निवासी हो।
- उसकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष से ऊपर हो।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
- किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी जरूरी है।
PM Kisan 19th instalment status check
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 19वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहाँ मुख्य पृष्ठ पर बेनेफिशरी के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर आपको अपने राज्य, जनपद, ब्लॉक और ग्राम सभा का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर योजना के लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित हो जाएगी।
- जहाँ आप अपना नाम सरलता से देख सकते है।
निष्कर्ष: प्रधानमंत्री किसान योजना की 19वीं किस्त की विशेष जानकारी यहां दी गई है। जिसके अनुसार आप किस्त की स्थिति का पता कर सकते हैं। आपको यह लेख कैसा लगा? कमेंट करके अवश्य अपनी राय व्यक्त करें।