उत्तर प्रदेश किसानों को सरकार दे रही है सोलर पंप लगवाने का मौका, आवेदन की पूरी प्रक्रिया यहां 

Uttar Pradesh Kisan Uday Yojana 2024: प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को सिंचाई की दिक्कतों को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए सोलर पंप लगा सकेंगे। 

प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत 10 लाख किसानों को सोलर पंप प्रदान करने की योजना पर काम कर रही है। वहीं योजना के अंतर्गत मिलने वाले सोलर पंप की देखरेख का जिम्मा भी सरकार का ही होगा। अगर आपकी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आर्टिकल को अंत तक पढ़े। 

यूपी किसान उदय योजना क्या है? 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की सिंचाई पर होने वाले खर्च को कम करना है। जिससे किसान कृषि पर लगने वाले खर्च को कम करें और अपने खेतों में सिंचाई के लिए स्वच्छ और मुफ्त ऊर्जा का इस्तेमाल कर सके। उत्तर प्रदेश के 10 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे, इसके लिए सरकार की तरफ से 70 करोड रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना का लाभ 

  • योजना के अंतर्गत मुक्त सोलर पंप किसानों को दिए जाएंगे। 
  • जिसका रखरखाव की जिम्मेदारी भी सरकार की होगी। 
  • 5 हॉर्स पावर से लेकर 7.50 हॉर्स पावर वाले सोलर पंप लगाए जाएंगे। 
  • सोलर पंप से किसानों की सिंचाई पर होने वाला खर्च अब नहीं होगा। 

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना की पात्रता 

  • किसान उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी हो। 
  • जिनके पास सोलर पंप नहीं है उन्हें ही योजना का लाभ दिया जाएगा। 
  • पहले किसी योजना का लाभ न लिया हो। 
  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी जरूरी है। 

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • जमीन के दस्तावेज 
  • मोबाइल नंबर

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना में आवेदन की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • जहां मुख्य पृष्ठ पर पंजीकरण कर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं। 
  • अब पुनः वेबसाइट पर लॉगिन करके नए पेज पर आवेदन पत्र में समस्त जानकारी को भरना होगा। 
  • साथ में आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को भी अपलोड करना है। 
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आवेदन पूरा हो जाता है। 

निष्कर्ष – Uttar Pradesh Kisan Uday Yojana में आवेदन की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया है। इच्छुक किसान इस योजना में आवेदन कर सोलर पंप का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment