Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024: उत्तर प्रदेश की सरकार राज्य के किसानों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम पारदर्शी किसान सेवा योजना दिया गया है। आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए अनुदान की राशि प्रदान करती है। जिससे किसान अपनी कृषि को उन्नत करने और अच्छी फसल पैदा करने की योजना पर काम कर सकता है। जिससे कृषि में ज्यादा पैदावार बढ़ने से किसान की आय में वृद्धि होनी सुनिश्चित है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने के 10 दिनों के पश्चात किसानों को बैंक खाते में योजना की अनुदान राशि ट्रांसफर की जाती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश के राज्य सरकार द्वारा इस योजना से किसानों को कृषि संबंधित सभी सुविधा दी जाती है। जैसे रासायनिक खाद, कृषि उपकरण, प्रमाणित बीज, सोलर पंप और कृषि रसायन जैसे आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए अनुदान राशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। जिससे पंजीकरण कर किसान योजना का लाभ उठा सकेंगे।
पारदर्शी किसान सेवा योजना से लिया जा सकने वाले लाभ
- उन्नतशील खेती की जानकारी
- प्राकृतिक संसाधन फसल प्रबंधन
- विशेष कार्यक्रम बीजों की जांच
- फसलों के कीट एवं रोग
- मिट्टी की जांच
- किसान क्रेडिट कार्ड
- कृषि उपयोगी यंत्र
- कृषकों को दी जाने वाली सुविधाएं
पारदर्शी किसान सेवा योजना की पात्रता
- योजना में उत्तर प्रदेश किसान ही पंजीकरण कर सकते हैं।
- आधार लिंक बैंक खाता होना आवश्यक है।
- किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- किसान की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष से अधिक हो।
Pardarshi Kisan Seva Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जमीन के दस्तावेज
- राशन कार्ड
- खतौनी की नकल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
पारदर्शी किसान सेवा योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश द्वारा किसानों के लिए लाई गई इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया को यहां विस्तार से बताया गया है। जिसके अनुरूप आप आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको यूपी पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर जाना होगा।
- जहाँ मुख्य पृष्ठ पर किसान पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ भूमि संबंधी जानकारी की दर्ज करें।
- साथ में सभी आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
निष्कर्ष – पारदर्शी किसान सेवा योजना में आवेदन करने की बताई गई उपरोक्त प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी की जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।